छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़ी, जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे बागी विधायक. पढ़िए..

रायपुर: जोगी कांग्रेस की नजर भाजपा-कांग्रेस के बागियों पर है। चांदनी भारद्वाज, आरके राय के बाद अब कांग्रेस के एक और बागी विधायक किस्मत लाल नंद को जोगी कांग्रेस ने अपने पाले में मिला है। अमित जोगी ने आज जोगी बंगले में किस्मत लाल नंद को जोगी कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। किस्मत लाल नंद कांग्रेस की टिकट पर 2018 में सरायपाली से चुनाव लड़े थे।
पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था। वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया।

 



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : हाथी को परेशान करने के मामले में वन विभाग की कार्रवाई, 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, कुदमुरा के जिलगा गांव का मामला

 

 

 

इसके बाद अब किस्मतलाल नंद को जोगी कांग्रेस ने अपनी पार्टी में शामिल कराया है। खबर है कि वो सरायपाली से ही जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी भी बनेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!