मारुति सुजुकी के शुद्ध लाभ में दूसरी तिमाही में 80 प्रतिशत उछाल

मुंबई: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 80.3 प्रतिशत उछाल के साथ 3,716.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसे यह मुनाफा बेहतर बिक्री, जिंस की कीमतों में नरमी, लागत घटाने की कोशिशों और ऊंची गैर-परिचालन आमदनी के कारण हुआ। एमएसआई को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,061.5 करोड़ रुपये रहा था।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में पंजीकृत शुद्ध बिक्री 35,535.1 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,543.50 करोड़ रुपये रही थी। एमएसआई ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,52,055 वाहनों की बिक्री की, जिनमें से 4,82,731 वाहन घरेलू बाजार में जबकि शेष 69,324 कारों का निर्यात किया। कंपनी ने सितंबर, 2022 में 5,17,395 वाहन बेचे थे। मारुति सुजुकी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी बिक्री संख्या, शुद्ध बिक्री और शुद्ध लाभ अब तक किसी भी तिमाही के मुकाबले अधिक रहा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!