JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नवागांव एवं महका गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी गणेश राम चौहान और जीतराम जांगड़े के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी गणेश राम चौहान नवागांव और जीतराम जांगड़े महका गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि नवागांव और महका गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इस पर मौके पर दबिश देकर नवागांव से आरोपी गणेश राम चौहान के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और महका गांव से जीतराम जांगड़े के कब्जे 10 लीटर कुल 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!