NCR Pollution Update: तीन लोगों की मौत के बाद 10 नवंबर तक बंद किए गए स्कूल, ऑनलाइन चलेगी क्लास

लखनऊः यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण से जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और प्रदूषण रोकने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। गाजियाबाद में सांस लेने की दिक्कत से 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह प्रदूषण के कारण हुआ है। गाजियाबाद में वसुंधरा, साहिबाबाद, संजय नगर जैसे इलाकों में AQI लेवल 350 से अधिक रिपोर्ट किया गया।

 



सांस लेने में दिक्कत से 3 मरीजों की मौत

जहरीली हवा की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों में सांस की दिक्कत बढ़ गई है। गाजियाबाद में भी हाल बुरा है। यहां बीते 24 घंटों में सांस लेने में दिक्कत की वजह से 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक मरीज किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं, जबकि 2 को अचानक सांस लेने में परेशानी शुरू हुई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

गाजियाबाद में प्रदूषण के कारण स्कूल बंद

यहां पर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीएम ने प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 9 तक के सभी बोर्ड की कक्षाएं 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। अब क्लासेज केवल ऑनलाइन चलाई जाएंगी। इससे पहले डीआईओएस ने आउटडोर एक्टिविटिज पर रोक लगाई थी। अब डीएम के इस आदेश से पैरंट्स को राहत मिलेगी, क्योंकि बच्चों को बढ़े हुए प्रदूषण में स्कूल जाना पड़ रहा था। वहीं, मंगलवार को एक्यूआई में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

दमघोटू हुई हवा

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

तमाम पाबंदियों और इंतजामों के दावों के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 (ग्रैप) लागू होने के बाद भी हवा की हालत लगातार बिगड़ रही है। ऐसी स्थिति में डीएम ने सभी बोर्ड के स्कूलों में प्री नर्सरी से नौवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन चलाने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में 10वीं से 12वीं तक के बच्चों की क्लास चलती रहेगी। गाजियाबाद के स्कूलों में भी नौवीं तक ऑनलाइन क्लास चलेगी। इस बीच मंगलवार को ग्रेनो एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, नोएडा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 355 और ग्रेनो का 457 दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!