Sakti Big News : चेकिंग के दौरान सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरात जब्त, तहसीलदार और FST की टीम ने की कार्रवाई, जेवरात की कीमत 12 लाख रूपये से अधिक

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के नंदेली गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान तहसीलदार और FST की टीम ने सराफा व्यापारी से 12 लाख रूपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात को जब्त किया है. जब्त जेवरात को सुरक्षार्थ जैजैपुर थाने में सौंपा गया है.

 



जैजैपुर तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने बताया कि नंदेली गांव में वाहन चेकिंग के दौरान जैजैपुर के सराफा व्यापारी अमृतलाल साहू से 12 लाख रूपये से अधिक कीमत की जेवरात को जीएसटी बिल नहीं होने पर जब्त किया गया है. जेवरात को सुरक्षार्थ जैजैपुर थाने को सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!