Janjgir Champa Suicide Big News : रेलवे कर्मचारी ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस कर रही है जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में रेलवे कर्मचारी ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था और उसकी पत्नी मायके गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. रेलवे कर्मचारी ने खुदकुशी क्यों की, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है. मामले में पुलिस द्वारा जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

पुलिस के मुताबिक, सिरगिट्टी बिलासपुर के रहने वाले रेलवे कर्मचारी राकेश यादव की पोस्टिंग अकलतरा क्षेत्र में थी और वे रेलवे कॉलोनी में रहता था. घटना के वक्त अभी उसकी पत्नी मायके गई थी. पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर किस वजह से रेलवे कर्मचारी ने आत्महत्या की है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!