Sakti Big News : सहायक शिक्षक को निलंबित किया गया, राजनैतिक पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होने और मंच साझा कर चुनाव प्रचार करने की हुई थी शिकायत, जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने किया निलंबित

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा ब्लॉक के नरियरा गांव में पदस्थ सहायक शिक्षक को निलंबित किया है. शिक्षक के ऊपर राजनैतिक पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होने और मंच साझा कर चुनाव प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी.

 



जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा ब्लॉक के प्राथमिक शाला नरियरा में पदस्थ सहायक शिक्षक कन्हैया लाल जायसवाल के विरुद्ध राजनैतिक पार्टी की चुनावी रैली में शामिल और मंच साझा कर चुनाव प्रचार की शिकायत प्राप्त हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

शिकायत सही पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने सहायक शिक्षक कन्हैया लाल जायसवाल को निलंबित कर दिया है और सहायक शिक्षक को डीईओ ऑफिस सक्ती में अटैच किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!