Mahindra Bolero Neo को खरीदने का शानदार मौका, SUV पर बंपर छूट; 99,500 रुपये तक की होगी बचत, यहां पढ़ें डिटेल्स

देश में त्यौहारी सीजन आ चुका है, ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो महिंद्रा आपको शानदार मौका दे रही है। वाहन निर्माता कंपनी अपनी एसयूवी पर बंपर छूट दे रही है। बोलेरो नियो जिसकी डिमांड गांव से लेकर शहर तक में अधिक है। वर्तमान में कंपनी ने एसयूवी को कुल चार वेरिएंट्स N4, N8, N10 और N10(O) में पेश किया है, जिसकी कीमत 9. 64 लाख रुपये से शुरू होती है।

Mahindra Bolero Neo वेरिएंट वाइज ऑफर
महिंद्रा बोलेरो नियो पर वेरिएंट वाइज छूट- N4 पर कंपनी कुल 59 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं इसके N8 पर 64,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। N10 पर 99,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं इसके N10(O) पर कंपनी 99,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये ऑफर 30 नवंबर तक की वैलिड है। ये ऑफर कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में ही सीमित है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो अपने करीबी शोरूम पर जाकर इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Mahindra Bolero Neo इंजन
इंजन की बात करें तो बोलेरो नियो बीएस 6 चरण 2-अनुपालक 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है। इसे पांच -स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के माध्यम से पीछे के व्हील पर पावर भेजी जाती है। जो 100bhp और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये ऑफ रोडिंग के लिए काफी बेहतर है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Mahindra Bolero Neo फीचर्स
इसमें फीचर्स के तौर पर स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर आर्मरेस्ट, मिडिल-रो सेंटर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर मिलता है। क्रूज़ कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर भी इस एसयूवी के टॉप मॉडल में देखने को मिल जाता है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!