IND vs AUS Final: खबरदार रोहित ब्रिगेड! इन कमजोर कड़ी पर वार कर सकता है ऑस्ट्रेलिया, कहीं गंवाना न पड़ जाए वर्ल्ड कप का खिताब

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसमें सभी 10 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है।

 



वहीं, ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद कंगारू टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया।

बता दें कि खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए फाइनल मैच जीतना आसान नहीं होगा। कंगारू टीम भारत की कमजोर कड़ी पर अटैक कर सकती है। ऐसे में ये 3 गलतियां भूलकर भी रोहित की सेना को नहीं करनी होगी।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

1. टॉप ऑर्डर को संभलकर खेलना होगा
भारतीय टीम का विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर ही है। शानदार ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने का काम बखूबी निभाया है। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का बल्ला भी जमकर गरजा है। किंग कोहली ने इस विश्व कप में कुल 3 शतक जड़े है।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के टॉप आर्डर को संभलकर खेलना होगा,क्योंकि अहम मैच में गलत शॉट खेलना बल्लेबाजों को भारी पड़ सकता है।

2. खराब फील्डिंग से बचना होगा
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच ड्रॉप करने से बचकर रहना होगा, क्योंकि फाइनल जैसे अहम मैच में एक-एक रन उनके लिए काफी कीमती होगा। कप्तान रोहित शर्मा को फील्डिंग पर ध्यान देना होगा।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

3. बॉलिंग में ध्यान देने की जरूरत
भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ 5 गेंदबाज ही मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को फाइनल मैचों में ज्यादा रन खर्च नहीं करने होंगे और काफी किफायती गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा।

वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में भारत को उम्मीद थी कि दोनों स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का जादू चलेगा, लेकिन दोनों ही विकेटों के लिए तरसते नजर आए, जो इससे पहले इस विश्व कप में देखने को नहीं मिला था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट झटके और हर किसी को अपने प्रदर्शन से खुश किया।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी
error: Content is protected !!