12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, सलमान-अक्षय को छोड़ा पीछे

मुंबई. वैसे तो सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं और उनकी टाइगर 3 का हल्ला इस वक्त खूब मचा है लेकिन कोई है जो टाइगर 3 पर भी भारी पड़ गया है और बॉक्स ऑफिस पर वो टाइगर की धहाड़ के नीचे दबे अंदाज मे खेल खेल गया है। हम बात कर रहे हैं विक्रांत मैसी की 12वीं फेल मूवी की। जो दर्शकों को खूब पसंद आई है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुगनी कमाई कर हर किसी के कान खड़े कर दिए हैं।

 



12वीं फेल ने कमा डाले इतने करोड़

12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी की 12वीं फेल का निर्देशन किया है विधु विनोद चोपड़ा ने और जब ये स्क्रीन पर कुछ लाते हैं तो कमाल ही करते हैं। इन दिनों यही कमाल वो 12वीं फेल से कर रहे हैं। फिल्म में ना तो कोई बड़ी स्टार कास्ट है और ना ही फिल्म बिग बजट में बनी है। बल्कि कुछ है तो दमदार कहानी जिसके बलबूते बॉक्स ऑफिस पर हंगामा हो गया है। 12वीं फेल के बजट की बात करें तो फिल्म 20 करोड़ में बनकर तैयार हुई। 27 अक्टूबर को रिलीज फिल्म को अब 25 दिन हो चुके हैं और इतने दिनों में फिल्म डबल से ज्यादा कमाकर अपनी झोली भर चुकी है। विकीपीडिया पर मौजूज आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 44 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

विक्रांत ने सलमान-अक्षय को चटाई धूल

12th Fail Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 का बजट 300 करोड़ बताया जाता है जबकि फिल्म ने अब तक 376 करोड़ तक ही कमाए हैं। वहीं बात करें अक्षय की मिशन रानीगंज की तो इसने 12वीं फेल से भी कम कलेक्शन किया है। ऐसे में विक्रांत मैसी ने अपनी दमदार फिल्म से बड़े-बड़े स्टार्स को भी पछाड़ कर रख दिया है। वहीं कलेक्शन तो हो ही रहा है उस पर सोने पर सुहागा ये कि हर जगह फिल्म तारीफ ही बंटोर रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!