चुनावी रंजिश में हत्या, आरोपी युवक को भेजा गया जेल, टांगी मारकर की थी हत्या

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के साजापाली गांव में चुनावी रंजिश में टांगी से शख्स की हत्या के आरोपी युवक साजित भारद्वाज को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सोमवार की रात उपसरपंच पद पर भाभी की हार के बाद युवक साजित ने गांव के किशोर उपाध्याय की हत्या कर दी. युवक चुनावी हार की वजह किशोर उपाध्याय को मानकर संगीन घटना को अंजाम दिया. वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था. घटना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को धरदबोचा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से कॉपर प्लेट की चोरी के मामले में फरार प्लांट के 3 इलेक्ट्रिशियन आरोपी और कॉपर प्लेट खरीददार एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में...
error: Content is protected !!