जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास स्कूटी की ठोकर से लूना में सवार बुजुर्ग महिला सोनमती टंडन की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतक बुजुर्ग महिला, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भखराभांठा की रहने वाली थी. स्कूटी को लेकर सवार मौके से भाग गया है. CCTV फुटेज से घटनाकारित स्कूटी के बारे में पता चल सकेगा.








पुलिस के मुताबिक, भखराभांठा गांव की बुजुर्ग महिला सोनमती टंडन, अपने पोते के साथ लूना में सवार होकर सिल्ली गांव जा रही थी. इस दौरान बपामगढ़ के सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आकर स्कूटी सवार ने ठोकर मार दी. इससे लूना में सवार बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.



