बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी तय करने करुणा शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं व दावेदारों से की चर्चा, जल्द होगी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

बिलासपुर. जिला पंचायत चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने बिलासपुर पहुंच कर कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला पंचायत सदस्यों से मिलकर रायशुमारी की और जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर सबकी राय जानने का प्रयास किया और सभी से अलग-अलग चर्चा की गई.
कांग्रेस भवन में उनसे मिलने वालों में जगजीत सिंह मक्क्ड़, सियाराम कौशिक, संतोष कौशिक, राजेन्द्र शुक्ला, विभोर सिंह, अभय नारायण राय, महेश दुबे, शिव बाला कौशिक व बिरझे राम सिंगरौैल प्रमुख रहे. इसी तरह जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ जिला कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव, घनश्याम शिवहरे, विनोद दिवाकर आदित्य दीक्षित, संदीप शुक्ला व सुभाष ठाकुर के साथ जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह चौहान, जितेन्द्र पाण्डेय, अंकित गौरहा ने भी अलग-अलग पर्यवेक्षक श्रीमती शुक्ला से मुलाकात की.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...
error: Content is protected !!