डॉ. महंत करेंगे शिवरीनारायण मेला व महोत्सव का शुभारम्भ, 5 दिन महोत्सव व 15 दिनों तक चलेगा मेला, छग का सबसे प्राचीन है शिवरीनारायण मेला

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में हर साल लगने वाले छग के सबसे बड़े एवं प्राचीन माघी मेले की शुरुआत आज से हो रही है. मेला महोत्सव का शुभारम्भ आज शाम 8 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे.





15 दिनों का यह माघी मेला, महाशिवरात्रि, 21 फरवरी तक चलेगा. छग की गंगा, महानदी के त्रिवेणी संगम में माघी स्नान के साथ ही मेले की शुरुआत होती है और श्रद्धालु, भगवान नर नारायण के दर्शन करते हैं. शिवरीनारायण को पुरी के भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान माना जाता है और मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, एक दिन शिवरीनारायण में विराजते हैं. इस दिन लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है.
शिवरीनारायण नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने बताया कि आज शाम, माघी मेला के साथ ही 5 दिवसीय महोत्सव की भी शुरुआत होगी, जहां छग की लोकविधा के सांस्कृतिक होंगे और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी, नए कलाकारों को मंच मिलेगा.
शिवरीनारायण मेले में मनोरंजन के साधन, मौत कुंआ, झूले पहुंच गए हैं और मेला सज रहा है, वहीं महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग
error: Content is protected !!