छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, 30 जून तक वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर ही रहेंगी प्रभावशील

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए जमीनों के वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर की प्रभावशीलता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी है। इस तिथि तक वर्ष 2019-20 के लिए प्रभावी बाजार मूल्य गाइडलाइन दर और उसके उपबंध ही प्रभावी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश आज जारी कर दिए गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!