Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और चन्द्रपुर विधायक ने मालखरौदा क्षेत्र में जरूरतमंद को राशन का सामान वितरण किया, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर रहे दौरा

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के सारसडोल और नवागांव के जरूरत मंद लोगों को जिलाध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने राशन वितरण किया गया एवं गांव के जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है तथा उस गांव में आश्रित लोग है, उन लोगों को राशन दिया जा रहा है। हमारे देश के राष्ट्रीय नेतृत्व कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गांधी, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सीएम भूपेश बघेल, मोहन मरकाम, जी ने संकल्प लिया है। ना कोई भूखा रहेगा, ना कोई भूखा सोयेगा, इस संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए, क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से राष्ट्र से प्रदेश के गांव गांव के हर घर घर के लोगों तक यह संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मालखरौदा क्षेत्र के जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह, मोहमनी जाटवर ,जागेश्वर चन्द्रा, सूरज कुमार, कमल प्रताप चन्द्रा, कमल किशोर साहू, कुशल कश्यप, तारकेश्वर जायसवाल,लच्छन कुमार, रविन्द्र रात्रे, रामेश्वर प्रसाद, अयोध्या भारद्वाज आदि लोग उपस्थित थे।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/aPaVZugB_WA” title=”इस खबर को भी देखिए…”]

error: Content is protected !!