Sheorinarayan Big Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, फरार 3 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, कल 6 आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी, 16 खातों में 31 लाख लेनदेन की जानकारी मिली, दूसरे प्रदेशों में गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहे थे खाते

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में फरार 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कल भी पुलिस ने 6 आरोपी को किया था. इस तरह मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अब तक 9 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, समन्वय पोर्टल से पुलिस को पता चला कि जिले के कुछ लोगों के द्वारा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से साइबर ठगी के मामले में खातों के संचालन करने की जानकारी आई थी. इस पर शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद 6 आरोपी को गिरफ्तार किया था, फिर आज फरार 3 आरोपी सूर्यकांत यादव, सरोज साहू और रवि मनहर को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!