Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा भोजन और राशन, हेल्पलाइन नम्बर पर दे सकते हैं जानकारी

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जेपी पाठक के मार्गनिर्देशन में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए लाकडाउन के दौरान जिले के जरूरतमंद श्रमिकों एवं अन्य राज्यों एवं जिले के प्रवासी लोगों तक भोजन और राशन भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी और स्वयं संगठनों के सहयोग लिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  कल 31 मार्च को 328 लोगों को भोजन कराया गया एवं 696 जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन उनके निवास पर पहुंचाया गया। इस कार्य में विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों की भी सहायता ली गई।
लाकडाउन के दौरान सूचना प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष प्रारंभ किया गया है। नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 07817-2222123 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचना पर कार्यवाही की जा रही है।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/dZyZMkMDg8U” title=”इस खबर को भी देखिए…”]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!