छत्तीसगढ़ में अब 20 अप्रेल तक शराब दुकान बंद करने आदेश, पहले 14 अप्रेल तक बन्द रखने का था आदेश, लॉकडाउन बढ़ने के बाद सरकार का फैसला

रायपुर. लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद अब छत्तीसगढ सरकार ने प्रदेश में 20 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया है. इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले सरकार ने 14 अप्रैल तक सभी शराब दुकानों को बंद करने का ​आदेश जारी किया था, लेकिन लॉक डाउन बढ़ने के साथ ही शराब दुकानों को बंद करने की तारीख को बढ़ा दिया है, वहीं कोरोना को मात देने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन करने का ऐलान कर दिया है. बावजूद इसके कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जहां एक ओर पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 1121 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में कटघोरा से दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!