‘रक्षा सर्व एप’ की मदद ली छग के 8 जिलों की पुलिस ने, जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने रक्षा सर्व एप की शुरुआत की थी, एप से हजारों होम क्वारेन्टीन लोगों की घर बैठे हुई निगरानी

जांजगीर-चाम्पा. जिला पुलिस द्वारा होम क्वारेन्टीन लोगों की निगरानी करने बनवाया गया एप ‘रक्षा सर्व’, छ्ग के अन्य 8 जिलों की पुलिस के लिए भी मददगार साबित हुआ है. जिले में 6 हजार लोगों को होम क्वारेन्टीन कर निगरानी की गई, जिसके बाद बिलासपुर रेंज के अन्य 5 जिले बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा और रायगढ़ पुलिस ने इस रक्षा सर्व एप को अपनाया और होम क्वारेन्टीन लोगों की निगरानी की. इसके साथ ही कोरिया, बेमेतरा और बालोद की पुलिस ने रक्षा सर्व एप से होम क्वारेन्टीन पर निगरानी करने मदद ली है.



एसपी पारुल माथुर का कहना है कि जिले में रक्षा सर्व एप से होम क्वारेन्टीन लोगों की निगरानी करने पूरी मदद मिली, जिसके बाद छ्ग के अन्य 8 जिलों के पुलिस प्रशासन ने भी इस रक्षा सर्व एप को अपनाया और इस एप से होम क्वारेन्टीन की निगरानी करने, पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!