प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने दिए 11 लाख रूपए की सहयोग राशि

रायपुर. कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव व रोकथाम तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है। इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बी.के. कमला सहित समस्त प्रजापिता ब्रह्मकुमारी परिवार को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि इन संकटपूर्ण परिस्थितियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कोरोना संक्रमण में निपटने और विभिन्न राहत कार्यांे के लिए सांसद, विधायक, विभिन्न संगठनों, समाज सेवी संस्थाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों सहित समाज के हर वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगातार योगदान दिया जा रहा है। मानव जीवन पर आए संकट की इस घड़ी में इनका सहयोग सराहनीय है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग
error: Content is protected !!