नापतौल में गड़बड़ी और अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानों के सामने लगाना होगा मूल्य सूची, खाद्य मंत्री ने नापतौल विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज नापतौल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नापतौल में गड़बड़ी करने वाले और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री भगत ने दुकानों के सामने में आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के पेट्रोल पम्पों, उचित मूल्य की दुकानों सहित अन्य सभी दुकानों में सामग्रियों की वजन और कीमत की जांच के लिए प्रदेश भर में सघन अभियान चलाया जाए। लाॅकडाउन के दौरान देश की जनता को किसी भी तरह की परेशानी  नहीं होनी चाहिए।
श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के दौरान प्रदेशवासियों को सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री जरूरत के मुताबिक मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री भगत ने कहा कि राज्य की उचित मूल्य की दुकानों सहित अन्य दुकानों में नापतौल की गड़बड़ी एवं ज्यादा मूल्य पर सामान बेचने की शिकायतें मिली है। उन्होंने बैठक में राज्य के कई जिलों के खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर अनियमितता की जानकारी ली और आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। श्री भगत ने पैकेट में बिकने वाले सामग्रियों दूध, बिस्कुट, खाद्य तेल एवं अन्य खाद्य वस्तुओं के पैकेट में अंकित मूल्य और उसका वजन के जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने अधिकारियों को प्रतिदिन की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, अपर संचालक अजय अग्रवाल, नापतौल विभाग के डिप्टी कन्ट्रोलर बी.आर. सिदार, असिस्टेंट कन्ट्रोलर एस.एस. राय सहित अन्य अधिकारी माजूद थे।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/JW09TdAeg1o”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!