Akalatra News : लोकतंत्र सेनानी एवं मीसाबंदी राधेश्याम शर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे

जांजगीर चांपा. अकलतरा के लोकतंत्र सेनानी एवं मीसाबंदी राधेश्याम शर्मा का रविवार को दुखद निधन हो गया. वे वर्षों से जनसेवा और लोकतंत्र के मूल्यों के लिए समर्पित रहे उनका देहावसान समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. अकलतरा मुक्तिधाम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल, तहसीलदार एसबी सोनी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि 26 जून को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था. श्री शर्मा के निधन पर समस्त क्षेत्र में शोक की लहर है.

error: Content is protected !!