अचानकमार टाईगर रिजर्व का घायल तेन्दुआ हुआ स्वस्थ

रायपुर. अचानकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत सुरही तथा लोरमी बफर परिक्षेत्र में विगत दिवस एक घायल तेन्दुआ का रेस्क्यू कर कानन पेंडारी चिड़ियाघर (जू) में सफल इलाज किया गया। वह तेन्दुआ वर्तमान में स्वस्थ है और उसे अचानकमार टाईगर रिजर्व के जंगल में पुनः छोड़ा जाएगा।
अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक अरूण पाण्डेय ने बताया कि अचानकमार टाईगर रिजर्व में निगरानी के लिए कैमरा टेªपिंग किया जा रहा है। इनमें लागए गए टेªप कैमरा में विगत दिवस सुरही तथा लोरमी बफर परिक्षेत्र में स्थापित कैमरा में एक घायल तेन्दुआ का फोटोग्राफ प्राप्त हुआ, जिसके कमर में गंभीर चोट दिख रहा था। इसके आधार पर सुरही परिक्षेत्र के वन अमले द्वारा उक्त घायल तेन्दुआ को पगमार्क के आधार पर पकड़ लिया गया और विगत 12 अप्रैल 2020 से कानन पेण्ड्री के पशु चिकित्सकों द्वारा उसका सफल इलाज किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!