Press "Enter" to skip to content

पुणे से स्पेशल ट्रेन में 324 श्रमिक यात्री पहुंचे चाम्पा

जांजगीर-चांपा. राज्य सरकार की पहल पर लाकडाउन में फंसे श्रमिकों को उनके गृह जिला तक पहुंचाने के लिए अंतर्राज्यीय श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में आज पुणे से रवाना होकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सायं 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में जांजगीर-चांपा जिले के 309 श्रमिक यात्री पहुंचे। रायगढ़, जशपुर, सुकमा सहित को मिलाकर कुल 324 श्रमिक यात्रियों चांपा रेलवे स्टेशन पर उतरे। चांपा एसडीएम बजरंग दुबे ने बताया कि पामगढ़ के 137, अकलतरा के 52, नवागढ़ के 40, बलोदा के 4, मालखरौदा के 4, जैजैपुर के 3 और बम्हनीडीह के 9 श्रमिक यात्री को उनके गृह ग्राम के निकट क्वारेंटीन सेंटर के लिए बसों से रवाना किया गया। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के पूर्व से सेनेटराइज किया गया। श्रमिक यात्रियों के उतरते ही उनके सामानों पर भी स्प्रे करके से सेनेटराइज किया गया। सभी श्रमिक यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर और भोजन करवाने के साथ ही पंजी में जानकारी दर्ज की गई.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/NLQP8hOhNZ0″]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!