महिलाओं ने शराब दुकान खोलने का विरोध किया, जमकर की नारेबाजी, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘दाऊ जी, वादा किया है, निभाना पड़ेगा’

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कापन गांव की महिलाओं ने शराब दुकान खोले जाने का जमकर विरोध किया. छ्ग सरकार द्वारा लाकडाउन में शराब दुकान खोलने और महिलाओं के विरोध को लेकर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के फैसले पर निशाना साधा है और विरोध जताते फेसबुक पर पोस्ट किया है. साथ ही, शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल को याद दिलाया है कि दाऊ जी, वादा किया है, निभाना पड़ेगा.

दूसरी ओर, शराब दुकान खोलने का विरोध करने पहुंची महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते नारेबाजी करते विरोध किया, वहीं सभी महिलाएं, मास्क लगाकर पहुंची थी. इतना जरूर है कि यहां धारा 144 का उल्लंघन हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!