रेलवे में नौकरी लगाने 90 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, गिरफ्तार आरोपियों में पिता और उसके 2 बेटे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 90 लाख की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पिता और उसके 2 बेटे भी शामिल है. आरोपियों से 1 लाख 59 हजार जब्त किया गया है. मामला हसौद थाना क्षेत्र का है.
चन्द्रपुर-डभरा एसडीओपी बीएस खूंटिया ने बताया कि रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. 4 आरोपियों में हसौद निवासी भरतलाल कश्यप, उसके 2 बेटे दीपक, दिलीप और अर्जुन बर्मन को गिरफ्तार किया गया है. मामले में 1 आरोपी फरार है. एसडीओपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/v33uP3rD33Y”]



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित उसके पिता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, तीनों आरोपी को भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!