पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की हत्या का मामला, फरार 2 आरोपी की हुई गिरफ्तारी, मामले में 26 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, गिरफ्तार आरोपियों में 1 नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. लछनपुर गांव के पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की हत्या के फरार अन्य 2 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हत्या की इस संगीन वारदात के मामले में पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 1 नाबालिग और 3 महिला है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा है, वहीं 25 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मृतक के भाई ने 26 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी. पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसपी पारुल माथुर को दिए थे.



लछनपुर गांव में 12 जून को चुनावी रंजिश में हत्या की वारदात हुई थी. पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की जमकर पिटाई हुई थी, डण्डे से हमला किया गया था, जिसके बाद जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था. मृतक के भाई ने 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद 13 जून को नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. फिर 7 आरोपी पकड़े गए. मामले में पुलिस ने टीम बनाकर मुख्य आरोपी रामगोपाल साहू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आज 2 आरोपी प्रदीप राव और शिवनारायण साहू को लछनपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया.
एसडीपीओ जितेंद्र चन्द्राकर ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना की जा रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/ji5wWHPgAZw”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!