मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्वमंत्री बलिहार सिंह के निधन पर जताया शोक

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री तथा छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष बलिहार सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ज्ञातव्य है कि बलिहार सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान चांपा के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में खाद्य एवं जेल मंत्री रहे हैं। वे 1975 में चाम्पा नगर पालिका के अध्यक्ष भी बने थे. 2010 में वे छ्ग वित्त विकास एवं विकास के अध्यक्ष भी थे. श्री सिंह, कई दिनों से बीमार थे और बिलासपुर के अपोलो हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती थे। इलाज के दौरान उनका आज 6 जून को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
कल रविवार 7 जून को दोपहर में उनका राजकीय सम्मान के साथ चाम्पा में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : श्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बर्न एंड ट्रामा सेंटर जांजगीर के प्रयास से बची सर्पदंश से जूझ रही गंभीर मरीज को मिला नया जीवन, आयुष्मान भारत योजना से हुआ सफल उपचार, आज मिली अस्पताल से छुट्टी
error: Content is protected !!