पूर्व सरपंच की हत्या, 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में 2 महिला और 1 नाबालिग, अन्य आरोपी की तलाश कर रही पुलिस, गिरफ्तार 8 आरोपियों को जेल भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली पुलिस ने लछनपुर गांव के पूर्व सरपंच तेरसराम यादव की हत्या के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 1 नाबालिग है. नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं गिरफ़्तार 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में जागेश्वर राव, मनीष राजपूत, कृष्णकुमार यादव, अनुराधा बाई मराठा, मुकेश यादव, सुरेश कंवर, जागेश्वर केंवट, गीताबाई मराठा और 1 नाबालिग के नाम शामिल है. मामले के अन्य आरोपी फरार है, जिसमें रामगोपाल साहू मुख्य है.
मृतक पूर्व सरपंच तेरसराम यादव के भाई ने पुलिस को बताया है कि 25 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है. इस बयान के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.
आज एसपी पारुल माथुर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे. दोपहर तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, शाम तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/ZkA1J4v5R90″]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!