चाकू के हमले से युवक की मौत, विवाद की वजह की पुलिस कर रही जांच, हत्या के आरोपी युवक की भी पिटाई, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चाकू के हमले से युवक की मौत हो गई. युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया था, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद आरोपी युवक प्रकाश तिवारी की भी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, उसे भी चोट आई है. बम्हनीडीह की घटना है. विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस तफ्तीश कर रही है.
बम्हनीडीह की बस्ती में दो युवकों में किसी बात लेकर कल दोपहर में गाली-गलौज हुई थी. रात में युवक शिवा महंत के मोहल्ले में प्रकाश तिवारी पहुंचा. यहां फिर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद प्रकाश तिवारी ने युवक शिवा महंत पर चाकू से हमला कर दिया. युवक शिवा को लहूलुहान हालत में बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, यहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया.
चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि चाकू के हमले से युवक की मौत हुई है. आरोपी युवक को भी कुछ लोगों ने पीटा है, उसे भी चोट आई है. मामले की जांच की जा रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/ji5wWHPgAZw”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : पुलिस ने 33 प्रकरणों में 5 म्यूल खाताधारकों की गिरफ्तार किया, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई... 
error: Content is protected !!