22 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, 55 साल का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में 22 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी 55 साल के बुजुर्ग सम्मेलाल केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
शिवरीनारायण थाने के एसआई नारायण राठौर ने बताया कि 15 अगस्त की रात 8 बजे दिव्यांग युवती कुछ सामान लेने घर से निकली थी. इस दौरान मोहल्ले के 55 साल के सम्मेलाल केंवट, उसे जबरन महानदी के घाट की ओर ले गया और फिर घर लाकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया.
मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सम्मेलाल केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!