50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम कमल किशोर साहू है, जो डोंगाकोहरौद गांव का रहने वाला है.
दरअसल, मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि डोंगाकोहरौद में महुआ शराब की बिक्री की जा रही है. इस पर पुलिस की नजर बनी हुई थी. इसके बाद पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी कमल किशोर साहू से 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई.
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!