बेमेतरा जिले की बड़ी खबर : सांप के डसने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर, जारी है इलाज

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ में सर्प दंश का एक और मामला सामने आया है. बेमेतरा जिले के साजा इलाके में सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मामला साजा थाना के बेलगांव की है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग एक जगह सोए हुए थे.
तभी तीन लोगों को सांप ने डस लिया. यहां दो लोगों की कुछ देर के बाद मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!