मालिक के नाती को बचाने कूदी महिला, बच्चे और महिला की मौत, भट्ठे में भरभराकर गिरी ईंट, गर्म धधकती ईंट में बच्चे को बचाने कूदी महिला, बचाने पहुंचा दादा भी झुलसा

बेमेतरा. जिले के पुटपुरा गांव में ईंट भट्ठे की ईंट अचानक धसक गई और भरभराकर गिर गई. धधकती ईंट में भट्ठे के मालिक के 3 साल का नाती दब गया, जिसे बचाने भट्ठे में काम करने वाली महिला भी कूद गई. हादसे में बच्चे और महिला, दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद बच्चे का दादा भी बचाने पहुंचा, वह भी ईंटों की आग में झुलस गया.
मारो चौकी क्षेत्र के पुटपुरा गांव के ईंट भट्ठे में यह दर्दनाक हादसा हो गया. राजामणि प्रजापति का ईंट भट्ठा संचालित है, जहां ललिता ध्रुव मजदूरी करती थी.
यहां जलती ईंट धसककर गिरी, जिसमें ईंट भट्ठे मालिक के 3 साल के नाती प्रतीक, दब गया. बच्चे को बचाने मजदूर महिला ललिता कूद गई और दर्दनाक हादसे में बच्चे, महिला दोनों की मौत हो गई. जब तक जलती ईंटों को लोगों ने हटाया, तब तक दोनों जल गए थे और दोनों की मौत हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!