कोरबा जिले की बड़ी खबर : कच्ची शराब पीने के बाद 3 लोगों की तबियत बिगड़ी, 2 लोगों की मौत, एक की जान बची, 3 साढ़ू भाई ने मिलकर पी थी कच्ची शराब

कोरबा. तीन साढू भाइयों को कच्ची शराब पीना महंगा पड़ गया. शराब पीते ही तीनों की तबीयत बिगड़ गई. उपचार के लिए तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कोरबा के बलगीखार में एक साथ तीन साढू भाइयों राजेश यादव, प्रसादी यादव और तीजराम यादव ने कच्ची शराब पी. शराब पीते ही तीनों को उल्टी हुई. तीनों को बेहोश होते देख परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान प्रसादी और तीजराम यादव को मृत घोषित कर दिया, वहीं राजेश यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बताया जाता हैं कि भेजीनारा बांकी निवासी राजेश और रिस्दी कोरबा निवासी तीजराम साढू भाई हैं और बल्गीखार में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं. इनका एक और साढू भाई अटारी कोरबी निवासी प्रसादी यादव शुक्रवार को अपने साढू भाइयों के घर मेहमानी में आया था.
इस दौरान राजेश और तीजराम ने बल्गीखार के समीप ही ग्राम ढपढप से महुआ शराब खरीद प्रसादी के साथ मिलकर पी थी.
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!