आकस्मिक मृत्यु के 11 प्रकरणों में 44 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, जांजगीर, अकलतरा, नवागढ़, पामगढ़, नया बाराद्वार, सक्ती, बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली मदद

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 11 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 44 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम खोड़ निवासी सन्तु बरेठ, ग्राम मधुवा की श्रीमती सतरूपा देवी, ग्राम पेण्ड्री के शिवम, तहसील जांजगीर के ग्राम मेंहंदा की श्रीमती सीताबाई, तहसील नवागढ़ के ग्राम कामता के जवाहर भैना, ग्राम रिंगनी निवासी अशोक कुमार कश्यप, पामगढ़ तहसील के ग्राम भिलौनी की श्रीमती पुरेना बाई, तहसील नया बाराद्वार के महेन्द्र, ग्राम मुक्ताराजा के श्रीमती गौरीबाई बरेठ,
तहसील सक्ती निवासी कोन्दाराम और तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बिर्रा की श्रीमती शान्ति बाई की प्रकृतिक आपदा से मुत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये के मान से मंजूरी दी है।



error: Content is protected !!