डीजल के दाम में आई कमी, महीने भर बाद डीजल हुआ सस्ता

नई दिल्ली. पेट्रोल के दाम में तो लगातार हलचल दिख रही है, लेकिन इस बीच काफी समय बाद डीजल के दाम कम हो गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने लंबे अरसे बाद डीजल के रेट में आम जनता को राहत दी है. करीब महीने भर बाद डीजल सस्ता हुआ है, वहीं पेट्रोल के बढ़ते भाव से भी राहत है.
डीजल के रेट में 15 से 17 पैसे की कटौती की गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.08 रुपये लीटर और डीजल 73.40 रुपये प्रति लीटर है.



इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

error: Content is protected !!