सौर सुजला योजना से खेती-किसानी हुई आसान, किसान शारदा सिंह ने राज्य सरकार को दिया धन्यवाद

रायपुर. राज्य सरकार के किसान हितैषी सौर सुजला योजना से खेती-किसानी को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर अंतर्गत ग्राम टेमरी के किसान शारदा सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सौर सुजला योजना के तहत सोलर सिंचाई पंप लगने से समय पर खेती-किसानी हो पा रहा हैं। सोलर पंप से फसल सिंचाई हेतु सुविधा मिलने से हमें खेती करने में बहुत सुविधा हो रही है।
किसान शारदा सिंह ने राज्य सरकार को किसान हितैषी योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सोलर पंप स्थापना के पहले फसल बोने के बाद खेतों में सिंचाई हेतु पूरी तरह से बरसात पर ही निर्भर थे।
ज्ञात हो कि सौर सुजला योजना के तहत किसानों को कृषि प्रयोजन व सिंचाई कार्यों के लिए राज्य शासन द्वारा अनुदान एवं रियायती दरों पर सोलर पम्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत ऐसे किसानों को जिनके पास जल स्त्रोत पहले से उपलब्ध था, किन्तु बिजली कनेक्शन न होने की वजह से डीजल अथवा अन्य महंगे ईंधन का उपयोग कर सिंचाई करते थे।
सिंचाई के लिए सिर्फ वर्षा के जल पर आश्रित थे। उन्हें सौर सुजला योजना से लाभान्वित किया जा रहा हैं। अब तक कोरिया जिले में इस योजना से दो हजार 337 नग सिंचाई सौर पम्पों की स्थापना की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!