बाप-बेटे ने मिलकर की थी हत्या, धारदार हथियार से हत्या कर तालाब में फेंक दी थी लाश, शख्स की लाश 29 अगस्त को तालाब में मिली थी… हत्या की क्या थी वजह… पढ़िए

जांजगीर-चाम्पा. धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घर के पास खेत बनाने को लेकर विवाद था, पहले भी विवाद हुआ था. घटना डभरा के खोन्धर गांव की है.
डभरा टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 27 अगस्त को खोन्धर गांव निवासी छबिलाल सिदार रात में घर से निकला था. इसके बाद 29 अगस्त को उसकी लाश तालाब में मिली थी. सिर पर चोट के निशान थे.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में पता चला कि छबिलाल का रामभाठा गांव के खीरलाल पटेल से विवाद था.
संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो खीरलाल ने बताया कि उसका और छबिलाल का खेत बनाने को लेकर विवाद था. दोनों का घर आसपास है. अक्सर विवाद होता था. इससे त्रस्त हो गए थे और फिर खीरलाल और उसके बेटे भीम पटेल ने 27 अगस्त की रात छबिलाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी बाप खीरलाल और बेटे भीम पटेल को गिरफ्तार किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!