पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का निधन, सांस लेने में थी दिक्कत, जांच के दौरान आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

रायगढ़. पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का आज निधन हो गया. चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. आज उन्होंने अंतिम सांस ली.
चनेश राम राठिया, अविभाजित मप्र में दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री और छग बनने के बाद जोगी सरकार में संस्कृति मंत्री थे. वे धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया के पिता थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!