मरवाही उपचुनाव : 3 नवम्बर को होगी वोटिंग, 10 नवम्बर को होगी काउंटिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है. 3 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 10 नवम्बर को काउंटिंग होगी.
आपको बता दें, अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विस सीट रिक्त हो गई थी. इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छग के बीच इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं.
राजनीतिक दलों ने माह भर से मरवाही में सक्रियता बढ़ाई हुई है. अब चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद राजनीतिक दल और सक्रिय हो जाएंगे और चुनावी मैदान में नजर आएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!