छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ताओं को राजकीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्णायक मंडल का पुनर्गठन, राज्य शासन द्वारा आदेश जारी

रायपुर. राज्य शासन द्वारा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ताओं को राजकीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्णायक मंडल का पुनर्गठन किया गया है।
इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती किरणमयी नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त निर्णायक मंडल में अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती तुलसी साहू को सदस्य बनाया गया है।
इस आशय का आदेश मंत्रालय स्थित विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में यह पुरस्कार वर्ष 2009-10 से किसी को प्रदाय नहीं किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!