पैसा मांगने पर मना किया तो चाकू से किया हमला, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोरबा से की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुरेश पांडेय है. घायल युवक को चाकू के हमले से चोट लगी है. मामला भैसदा गांव का है.
14 सितम्बर को भैसदा गांव में 22 साल का युवक राहुल सिंह, राशन सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में सुरेश पांडेय ने युवक राहुल को रुकने के लिए कहा. इसके बाद जब राहुल रुका तो सुरेश, उससे रुपये मांगने लगा और जब युवक राहुल ने मना किया तो सुरेश ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. हमले से युवक राहुल के गले, हाथ-पैर, पेट, कंधा और सीने में चोट लगी. हमले के बाद आरोपी सुरेश पांडेय मौके से फरार हो गया.
मामले की रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी सुरेश पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 307, 327 के तहत जुर्म दर्ज किया.
एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कोरबा में है. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश पांडेय को पकड़ा और उससे चाकू को भी जब्त कर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!