महिलाओं ने 10 हजार ट्री गार्ड बनाकर किया 45 लाख रुपये का व्यवसाय, आर्थिक स्वावलम्बन का बड़ा उदाहरण

रायपुर. आकांक्षी जिले नारायणपुर में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ो की सुरक्षा का दायित्व भी अच्छी तरह से निभा रही हैं। जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पौधो की सुरक्षा के लिए बांस के आकर्षक एवं मजबूत ट्री-गार्ड बना रही हैं।
समूहों की महिलाओं ने 10 हजार ट्री गाड बनाकर 45 लाख रूपए का व्यवसाय किया है। समूह द्वारा इन ट्री-गार्डाे को तैयार कर साढ़े चार सौ रूपए प्रतिनग के हिसाब से जिला प्रशासन को बेचा गया है।
बरसात के मौसम में किए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे पौधो की सुरक्षा के लिए इन ट्री-गार्डाे का उपयोग रोड के किनारे एवं गौठानो में हुए वृक्षारोपण में किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!