7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, दबिश देकर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी एक्ट तहत जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को 7 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है. आरोपी का नाम फिरन केंवट है. मामले में आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
मुलमुला थाना प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, कोसा गांव में महुआ शराब बनाकर बिक्री की जाती है और महुआ शराब को छिपाकर रखी गई है. इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और फिरन केंवट के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया.
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, मुख्य आरोपी ने फ़ोटो-वीडियो वायरल करने दी थी धमकी...
error: Content is protected !!