नौकरी लगाने साढ़े 7 लाख की ठगी का मामला, फरार 1 आरोपी की बिलासपुर से हुई गुरफ्तारी, 2 आरोपी पति-पत्नी है फरार

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम साढ़े 7 लाख की ठगी करने के मामले में फरार 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं 2 आरोपी पति-पत्नी अभी फरार है. पुलिस, दोनों फरार पति-पत्नी की तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव रजक उर्फ गगन है, जो बिलासपुर के कात्या पारा का रहने वाला है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.
मुलमुला थाने के प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि 24 जुलाई 2020 को कोनारगढ़ गांव की उषा कश्यप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने के लिए रितेश दुबे, रेनू दुबे और गौरव रजक ने मिलकर साढ़े 7 लाख रुपये लिया था. इसके बाद नौकरी नहीं लगी और रुपये को नहीं लौटाया. इस पर धोखाधड़ी की शिकार हुई युवती ने मुलमुला थाने में एफआईआर दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवाए और परिजन के बयान लिया.
प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार थे. इसमें बिलासपुर के एक आरोपी गौरव रजक उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार 2 आरोपी पति-पत्नी की तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!