नाबालिग लड़की का अपहरण, 24 घण्टे के भीतर पुलिस को मिली लड़की, शादी करने की तैयारी में था आरोपी युवक

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी की पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम दिलीप बंजारे है, जो बोड़ासागर का रहने वाला है. सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई और 24 घण्टे में नाबालिग लड़की मिल गई.
आरोपी युवक दिलीप, लड़की से शादी की तैयारी में था, उससे पहले युवक को पुलिस दबोच लिया और लड़की को भी बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!