मासूम को बेरहमी से सिगरेट से दागने वाला आरक्षक गिरफ्तार, DGP ने दिए थे गिरफ्तारी के निर्देश

भिलाई. मासूम को बेरहमी से सिगरेट से दागने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बालोद में पदस्थ आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को भिलाई पावर हाउस में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. बालोद में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय ने डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा था.
आपको बता दें, पुलिसकर्मी उधार के पैसे वसूलने गया था. आरक्षक अविनाश राय, नशे में धुत्त था, इस दौरान उसने डेढ़ साल की मासूम को कई बार सिगरेट से दागा था. मासूम बच्ची की मां ने पुलिस थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरक्षक अविनाश राय का हाल ही में बालोद से दुर्ग रक्षित केंद्र स्थानातंरण हुआ था. आरक्षक, ग्राम सिवनी में किराए के मकान में रह रहा था.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/4k1hlBRbk-M”]



इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!