वन विभाग की छापामार कार्रवाई, तीन लाख रूपए से अधिक मूल्य की बीजा लकड़ी जब्त

रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य के वनों की सुरक्षा और वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बस्तर वनमण्डल के माचकोट वनों से हो रही बीजा वृक्षों की तस्करी पर वन विभाग के अमले द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।
विगत दिवस बुधवार 21 अक्टूबर की रात बड़ी संख्या में उड़ीसा से आये तस्कर समूह के लोगो द्वारा बीजा लकड़ी के गोलों की तस्करी की सूचना मिलने पर, माचकोट रेंज के वनकर्मियों द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। वनमण्डलाधिकारी बस्तर सुश्री स्टायलो मण्डावी के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई में दर्जनभर से ज्यादा बीजा लकड़ी के लट्ठे जब्त किए गए। जिनकी कीमत 3 लाख रूपए से अधिक अनुमानित है।
गौरतलब है कि वहां माचकोट के जंगल में शुरूआती कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों की कम संख्या के कारण तस्कर उन पर हावी थे, इसके मद्देनजर तत्काल उनकी सहायता के लिए बस्तर वनमण्डल से माचकोट रेंज में विभागीय अमले को और सहायता के लिए भेजा गया।
इस कार्यवाही में एक तस्कर को पकड़ने मे वन अमला सफल रहा, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रेंजर विनय चक्रवर्ती द्वारा बताया गया कि तस्करों द्वारा तस्करी के लिए विशेष डिजाइन की सायकल प्रयोग में लाई जा रही है। जिसमें लकड़ी के मोटे लट्ठे को आसानी से लोड किया जा सकता है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!